रांची, अप्रैल 27 -- रांची। डोरंडा कॉलेज और माई एडु पल्स के सहयोग से बुधवार को मेगा रोजगार मेला व करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 15-16 प्रतिष्ठित कंपनियां अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भविष्य निर्माण हेतु इस अवसर का लाभ उठाएं। 45 विभिन्न विषयों, विशेषकर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए यह मेला अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच साबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...