डोरंडा कॉलेज में मतदाता पंजीयन किया जागरूक
रांची, अगस्त 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिला निर्वाचन कार्यालय व डोरंडा कॉलेज की ओर से मंगलवार को कॉलेज परिसर में मतदाता साक्षरता और जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नव मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में सुधार और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान बीते 5 अगस्त को आयोजित- न्यू वोटर्स हैशटैग अभियान में कॉलेज के स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की गई। विद्यार्थियों ने न्यू वोटर सेल्फी अभियान के माध्यम से अन्य युवाओं को भी मतदाता बनने और मतदान के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को ईसीआई पोर्टल और ईसीआई नेट एप के माध्यम से नए मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.