रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में 'वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और भारत की चुनौतियां' विषय पर बुधवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त मेजर जनरल मनोज कुमार और पूर्व आईएएस अधिकारी एनएन पांडे थे। उन्होंने मध्य एशिया और पूरे विश्व में युद्ध के विभिन्न संकटों का जिक्र किया। उन्होंने भारत की आर्थिक चुनौतियों के साथ भारत की वर्तमान स्थिति को कई उदाहरणों के साथ सामने रखने का प्रयास किया। मेजर जनरल मनोज कुमार ने देश में चल रहे विभिन्न सुरक्षा मानकों पर चर्चा की और आम नागरिकों को उन सारे सुरक्षा मानकों को जानने-समझने पर बल दिया। उन्होंने भारत की सैन्य ताकतों पर भी बात की।कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने वर्तमान में वैश्विक स्तर की चुनौतियों पर चर्चा की और भारत इनसे कैसे निपट सकता है, इसपर अप...