रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में बीएससी आईटी सेमेस्टर-1 के परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अनुत्तीर्ण होने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), रांची महानगर और डोरंडा कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए परिणाम में तत्काल सुधार और निष्पक्ष जांच की मांग की। एबीवीपी के महानगर मंत्री तुषार दुबे ने कहा कि परिणाम असामान्य हैं और इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का असफल होना मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने रिजल्ट में शीघ्र सुधार करने का आग्रह किया।एबीवीपी के अंकित तिवारी और हर्ष यादव ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं ...