रांची, अप्रैल 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की डोरंडा कॉलेज इकाई की ओर से शुक्रवार को कॉलेज परिसर में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तीकरण की दिशा में इस कानून के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया यगा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अधिनियम न सिर्फ महिलाओं को आरक्षण प्रदान करेगा, बल्कि देश के नीति-निर्धारण में उनकी निर्णायक भूमिका भी सुनिश्चित करेगा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।हस्ताक्षर यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.