रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को डोरंडा कॉलेज में छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कराटे सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ब्लैक बेल्ट छठी डान शिहान रंजीत मेहता ने दिया। रंजीत मेहता ने बताया कि कॉलेज द्वारा शीघ्र ही उन 15 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने चार वर्ष से अधिक समय तक निरंतर अभ्यास कर ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया है। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली छात्राओं में पूजा तिर्की, सुमन एक्का, रश्मि कच्छप, तेजश्विनी मेहता, आयुषी मिश्रा, लावण्या अत्री, अपर्णा मेहता, फरहत निगार, निष्ठा पाठक, गुरनीत कौर, माधुरी कुमारी, करोल ओजस पूर्ति, इश्मित कौर, आराध्य श्री एवं इशिका म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.