रांची, मई 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज के भौतिकी, बीसीए, बीएससी आईटी और एमसीए विभाग की ओर से भौतिकी के महान वैज्ञानिक और आधुनिक भौतिकी के जनक अल्बर्ट आइंस्टीन की स्मृति में 11 मई को एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा करेंगे।

व्याख्यानमाला की जानकारी भौतिकी विभागाध्यक्ष सह व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि व्याख्यानमाला के अंतर्गत भौतिकी के विशिष्ट प्राध्यापकों के 5 व्याख्यान होंगे। इसमें सरला बिरला विवि के कुलपति प्रो सी जगन्नाथन, टीएम भागलपुर विवि के भौतिकी के प्राध्यापक डॉ कमल प्रसाद, नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय के भौतिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ कुमारी ममता, बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग एवं कंप्यूट...