रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा थाना क्षेत्र के साउथ ऑफिस पाड़ा में सुप्रभात अपार्टमेंट के गार्ड प्रकाश लोहरा का शव बुधवार की सुबह बाथरूम में फंदे से लटका मिला। 18 साल के गार्ड ने कथित तौर पर बाथरूम की छप्पर में लगे लोहे के एंगल से रस्सी से तैयार फंदा से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले को संदेहास्पद मानकर गहराई से छानबीन कर रही है। डोरंडा के थानेदार ने बताया कि सुबह में काफी देर से गार्ड के अपार्टमेंट परिसर में मौजूद नहीं रहने की जानकारी मिलने के बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी क्रम में गेस्ट हाउस के बाथरूम में उसका शव फंदे से लटका मिला। उस समय प्रकाश के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इसी को लेकर पुलिस को संदेह है कि कहीं उसने स्वयं तो ऐसा नहीं किया था या फिर किसी ने आवाज नहीं होने देने को लेकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.