डोरंडा के कुख्यात अमजद गद्दी को हाईकोर्ट से बेल
रांची, जून 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा के कुख्यात अपराधी अमजद गद्दी को झारखंड हाईकोर्ट से लातेहार से जुड़े एक आपराधिक मामले में जमानत मिल गई है। जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई के बाद उसे सशर्त जमानत प्रदान की। जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं निकल सकेगा। उसके खिलाफ अन्य गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं। जैप जवान अंजन विश्वकर्मा हत्याकांड में दायर उसकी जमानत याचिका हाईकोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है। अमजद गद्दी रांची में दर्ज कई आपराधिक मामलों का आरोपी है। इनमें 31 जुलाई 2016 को हुई जैप जवान अंजन विश्वकर्मा की हत्या का चर्चित मामला भी शामिल है। आरोप है कि डोरंडा स्थित नदी किनारे मैदान में फुटबॉल खेलने के दौरान किसी बात को लेकर अमजद गद्दी और अंजन विश्वकर्मा के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर अमजद ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.