रांची, फरवरी 3 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के डोयंगेर रंगरोड़ी गांव में 26 जनवरी को एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, घटना की शाम पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव का युवक ग्रेगोरी तोपनो मौके का फायदा उठाकर महिला को डर-धमकी देकर घर से बाहर ले गया और पास ही के क्षेत्र में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी इसकी जानकारी न देने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और मंगलवार को रनिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.