रांची, जून 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल की ओर से हूल दिवस पर पुरानी विधानसभा में दो दिनी कार्यशाला में फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि झारखंड में मूल निवासियों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल कानून विस से पारित किया गया था। जिसे असंवैधानिक रूप से केंद्र ने दबा रखा है। वहीं, डॉ दिनेश अबरोल बोले, देश में विकास के मार्ग को बदलने की जरूरत है। कॉरपोरेट परस्त अर्थव्यवस्था नहीं स्वदेशी व स्थानीय जरूरत के अनुरूप किसान मजदूर, छोटे व्यापार के विकास की लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्था की जरूरत है। कृषक नवनिर्माण दल ओडिशा के संयोजक अक्षय कुमार ने कहा झारखंड, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के खनिजों व प्राकृतिक संसाधनों पर आदिवासियों का अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें...