डोमिनगढ़ से स्वामी नारायन छपिया तक कवच रूट घोषित
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे की डोमिनगढ़ से स्वामी नारायण छपिया 110 किलोमीटर रूट अब कवच रूट के रूप में घोषित हो गया है। संरक्षा और सिग्नल विभाग ने इस रूट को 31 अगस्त को कवच के रूप में कमीशन कर दिया है। अब इस रूट पर कचव सिस्टम ट्रेनें आमने-सामने या आगे-पीछे से नहीं टकराएंगी। बीते 27 अगस्त को डोमिनगढ़ से लेकर जगतबेला के बीच कवच का सफल ट्रायल किया गया था। ट्रायल में दो इंजन आमने-सामने आते ही एक निश्चित दूरी पर खुद-ब-खुद रुक गए थे। सफल परीक्षण के बाद अब डोमिनगढ़ से लेकर स्वामी नारायण छपिया तक कवच से लैस ट्रेनें पूरी तरह सुरक्षित दौड़ सकेंगी। स्वदेशी रूप से विकसित कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली को एनई रेलवे के 2,101 रूट किलोमीटर पर लगाया जाना है। सभी रूटों पर काम तेजी से चल रहा है। रेल मंत्रालय इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.