गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर-डोमिनगढ़ स्टेशन के बीच रविवार को करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग का दो भागों में कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर आरपीएफ और सिविल पुलिस पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर रेल यातायात बहाल कराया। घटना के कारण ट्रेन संख्या 55032 गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर आधे घंटे विलंब से रवाना हुई। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, दिन में करीब 1.10 बजे सूचना सूचना मिली कि गोरखपुर-डोमिगढ़ के मध्य डाउन लाइन की पटरी पर दो भाग में कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर शव को रेलवे लाइन से हटाकर लाइन क्लियर कराया।मौके पर पहुंची सिविल पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव की तलाशी ली तो पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला। उसकी पहचान शंकर प्रसाद पुत्र दुखारन निवासी काली मंदिर जेटपुरी उत्तरी थाना गोरखनाथ के रूप में हुई...