वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डोमरी क्षेत्र में मियावाकी तकनीक से रोपे गए पौधों को नुकसान पहुंचाने पर नगर निगम मुकदमा दर्ज कराएगा। सोमवार को यह शिकायत मिली कि कुछ स्थानीय लोगों ने पालतू पशुओं को पौधों के बीच छोड़ दिया। जिसके बाद निगमकर्मियों ने पशुओं को भगाया। नगर निगम प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहा है जो पौधों को किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा रहे हैं या भ्रम फैला रहे हैं। निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि डोमरी में सरकारी जमीन पर कब्जे को हटाकर पौधरोपण किया गया है। ऐसे लोग अब सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल कर रहे हैं। किसी भी पौधे को उखाड़ना, मिट्टी फेंकना या जानबूझकर मवेशियों को भेजकर नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------- नमो वन में 'जीवामृत' का छिड़काव वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता...