वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डोमरी में इस रविवार पौधरोपण की तैयारियों को देखने के लिए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से जल्द तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में आने वाले 20 परिवारों को विस्थापित कर उनके मकानों के लिए निर्माण सामग्री भी नगर निगम से उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद महापौर ने स्मार्ट सिटी के सभागार में पार्षदों के साथ बैठक कर तैयारियों पर बातचीत की। महापौर ने सभी पार्षदों से पहली मार्च को कम से कम 50 लोगों के साथ डोमरी पहुंचने की अपील की। महापौर ने कहा कि वाराणसी को स्मार्ट सिटी के साथ-साथ ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प है। नीम, पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे पारंपरिक वृक्षों के साथ-साथ हर्बल पार्क और नक्षत्र वाटिका भी बनाई जाएगी। नगर आयुक्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.