वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। डोमरी में रविवार को आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात विभाग ने सुबह 11 बजे तक संबंधित मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि राजघाट पुल पर भोर चार बजे से सुबह 11 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पड़ाव चौराहे से रामनगर चौराहे की ओर तथा टेंगरा मोड़, लंका मैदान और पीएसी तिराहा से पड़ाव चौराहे की ओर जाने वाले मालवाहक एवं बड़े यात्री वाहनों का आवागमन भी सुबह चार बजे से बंद रहेगा। पड़ाव चौराहे से राजघाट की ओर आने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को पड़ाव चौराहे से ही यू-टर्न लेकर वापस जाना होगा। राजघाट की ओर से आने वाले पौधरोपण कार्यक्रम से संबंधित वाहन गोलगड्डा और राजघाट पुल होते हुए सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.