चंदौली, मार्च 2 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सुजाबाद चौकी क्षेत्र के पड़ाव डोमरी मार्ग पर सोमवार की सुबह रेलवे गाटर पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक व्यक्ति के पास कोई कागजात नही मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसके बाद सुजाबाद पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने किसी ट्रेन से गिरने की आशंका जता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...