डोमन बिगहा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट, पांच घायल
जहानाबाद, मई 10 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के कोहरा पंचायत के डोमन बिगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट की घटना हुई। घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के पप्पू यादव, महाजनी देवी और अशोक कुमार जबकि दूसरे पक्ष के सुरेश यादव और धर्मशिला देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। घायलो ने बताया कि झगड़ा के क्रम में गड़ासा का प्रयोग किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 फुट चौड़ी जमीन के लिए विवाद था, जिसके लिए पहले समझौता भी हुआ था। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की जांच की है। मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट फोटो- 10 मई जेहाना- 08 कैप्शन- जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा में रविवार को भूमि विवाद में हुई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.