घाटशिला, मार्च 31 -- जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत डोमजुड़ी गांव में विधायक प्रतिनिधि मंडल सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, चक्रधर महतो और वीरेन पात्रो ने मुख्यमंत्री उज्जवला झारखंड योजना कार्य की शुरुआत की। इस योजना के तहत गांव में बिजली तार को बदला जाएगा। नए तार लगाए जाएंगे और कमजोर खंभे को भी बदला जाएगा। गांव के सभी टोला में समानांतर वोल्टेज रहे, इसके लिए आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मर भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर आसनबनी लोक परगना बाबा हरिपद मुर्मू, वैष्णव समाज के अगुआ नवदीप दास, बिजली विभाग के एसडीओ, संतोष कुमार एवं बबलू टुडू, बिरेन्द्र बास्के, बास्ता मुर्मू, मिहिर दास, राथु सरदार, धोनी दास, महेश्वर मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...