घाटशिला, मार्च 6 -- जादूगोड़ा। आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर से डोमजुड़ी गांव में श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वां जन्मों आविर्भाव के मौके पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई परम पूजनीय गुरुदेव श्री श्री गोपीनाथ गोस्वामी जी ने की। इस मौके पर आगे-आगे एक वाहन पर चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमा चल रही थी तो पीछे पीछे डोमजुड़ी, गम्हरिया एवं कदमा की कीर्तन संप्रदाय व नाचते गाते ग्रामीण चले रहे थे। नगर कीर्तन में शुरुआत वीणा पानी संघ बारी आश्रम डोमजुड़ी से की गई व मदन मोहन मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान मृदंग, करताल की मधुर ध्वनि के साथ हरिनाम संकीर्तन ने पूरे डोमजूड़ी ग्राम भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.