कोडरमा, मई 24 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित हाट बाजार प्रखंड के कई गांवों का प्रमुख बाजार माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अपने निजी कार्यों से पहुंचते हैं। खासकर मंगलवार और शनिवार को लगने वाले हाट में सैकड़ों महिलाएं सब्जी बेचने आती हैं, जबकि हजारों महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंचती हैं। बावजूद इसके बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुले में शौच मुक्त होने के दावों के बीच बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक भी उपयोगी सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं है। बाजार से लगभग सौ मीटर दूर इंटर कॉलेज के समीप बना शौचालय जर्जर अवस्था में पड़ा है। वहां पानी की सुविधा भी नहीं है, जिसके कारण लोग उसका उपयोग नहीं कर पाते। वहीं नगर प...