कोडरमा, अगस्त 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। सावन के पावन महीने में मंगलवार को नवयुवक कांवरिया संघ पहरीडीह के बैनर तले 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। देवघर रवाना होने से पहले कांवरियों ने पहरीडीह स्थित बजरंगबली मंदिर और बेहराडीह के शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों ने बताया कि नवयुवक कांवरिया संघ पहरीडीह की ओर से वर्ष 1998 से लगातार बाबाधाम की यात्रा की जा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जत्था सुल्तानगंज पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सात कावरियों का जत्था देवघर रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डोमचांच वहां गंगा नदी से जल उठाने के बाद ...