कोडरमा, फरवरी 17 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को डोमचांच प्रखंड स्थित रेफ़रल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा भंडार कक्ष तथा पैथोलॉजी लैब का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.