कोडरमा, अप्रैल 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल में बुधवार को प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. सत्यनारायण यादव ने की। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कर्मचारियों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए सेवा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। मरीजों को हो रही समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में चिकित्सा प्रभारी से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और इलाज की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही सेवाओं में सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए। प्रबंधन समिति ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसके तहत ओपीडी में Rs.5 का शुल्क लेने, पैथोलॉजी जांच के लिए निर्धारित शुल्क लागू करने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.