डोमचांच में 45 लाख की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण का शिलान्यास
कोडरमा, अप्रैल 3 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मौजा मसनौडीह, फुलवरिया, बीघा और धरगांव में करीब 45 लाख रुपये की लागत से दो किलोमीटर बाउंड्री वॉल निर्माण का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरा यादव और जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि किसानों की मेहनत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए यह कार्य बेहद जरूरी था। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं को आगे भी प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बन रहे कोल्ड स्टोरेज को जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्य रूप से सब्जी और खेती पर निर्भर हैं, ऐसे में बाउंड्री वॉल बनने से फसलों को काफी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने आगे भी 5 किलोमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.