कोडरमा, अप्रैल 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निकाय द्वारा होल्डिंग टैक्स की दरों में कमी की गई है, जिससे आम नागरिकों, दुकानदारों और व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई दरें लागू होने के बाद अब लोगों को पहले की तुलना में कम टैक्स देना होगा। नगर क्षेत्र के आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में टैक्स दरों का संशोधन किया गया है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा। लंबे समय से अधिक टैक्स को लेकर संघर्ष कर रहे स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी देखी जा रही है। लोगों ने नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.