कोडरमा, जून 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पंचायत के गोलगों गांव में रविवार देर रात तीन हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने आधा दर्जन से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घरों में रखे अनाज, राशन और घरेलू सामानों को बर्बाद कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के हमले से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने वन विभाग से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया कि हाथियों का झुंड सबसे पहले ढोढाकोला गांव के समीप पहुंचा, जहां उनकी मौजूदगी से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशाल, आग और शोर-शराबे के सहारे हाथियों को गांव से दूर भगाने का प्रयास किया।

हाथियों का हमला इसके बाद हाथी जमुनिया गांव पहुं...