कोडरमा, दिसम्बर 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित पुरनाडीह पुल के समीप मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सूर्या कुमार उर्फ़ सिंटू (29 वर्ष), निवासी ग्राम बीघा, पंचायत फुलवरिया, थाना नवलशाही और बालराम कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम बच्छेडीह, थाना नवलशाही के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कार से नवलशाही की ओर से डोमचांच जा रहे थे। इसी दौरान पुरनाडीह पुल के पास एक हाईवा वाहन ने अचानक चकमा दे दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से लगभग 20 फीट दूर खेत में जा गिरी तथा पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और घायल दोनों युवकों को बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.