डोमचांच में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक
कोडरमा, अप्रैल 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत के उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने की। बैठक में सफाईकर्मियों, वार्ड पार्षदों तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने सभी सफाईकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से झाड़ू लगाने, कचरा उठाव सुनिश्चित करने तथा मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.