डोमचांच में स्कूल वाहनों की जांच, 97,650 वसूला गया जुर्माना
कोडरमा, मई 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा एवं मोटर यान निरीक्षक कोडरमा द्वारा डोमचांच प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में संचालित वाहनों की गुरुवार को जांच की गई। इस क्रम में लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल डोमचांच , जीएस पब्लिक स्कूल डोमचांच, जेपीएस सलईडीह एवं मंथन नेशनल स्कूल डोमचांच में परिचालित वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, ऐसे कुल 19 वाहनों से 97,650 का दंड वसूला गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.