कोडरमा, मार्च 7 -- डोमचांच , निज प्रतिनिधि। कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की रात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान घरवरियावर निवासी प्रदीप यादव के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल घायल को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद अज्ञात...