कोडरमा, जनवरी 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघन पहाड़ी के समीप बुधवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एक युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान घायल युवक राम बचन साव (22) की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान मेघन पहाड़ी के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। हालांकि हादसे के कारणों का स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.