डोमचांच में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
कोडरमा, जून 26 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पचगावां मोड़ स्थित आयसर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सीताराम सिंह (23 वर्ष), पिता कृष्णा सिंह उर्फ किशुन सिंह, निवासी निरो नावाडीह, थाना कोडरमा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सीताराम सिंह गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित गुरहा पत्थर खदान में पोकलेन मशीन चलाने का कार्य करता है। गुरुवार रात काम समाप्त कर वह अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 02 एजी 3662) से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आयसर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, रातभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.