कोडरमा, अप्रैल 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच में कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आशिन मियां (65), निवासी पहाड़पुर और रौशन पांडेय (24), निवासी खरखार, थाना नवलशाही के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशिन मियां घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरनाडीह की ओर से तेज रफ्तार में नवलशाही की तरफ जा रहे बाइक सवार ने पहाड़पुर के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत पुरनाडीह के एक निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से आशिन मियां की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.