कोडरमा, फरवरी 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने शुक्रवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनके साथ मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत डोमचांच टैक्सी स्टैंड से हुई, जो बाजार रोड, कालीमंडा, महथाडीह, दुरोडीह होते हुए पुनः डोमचांच मुख्य क्षेत्र तक पहुंची। विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने उनका स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर संतोष यादव ने कहा कि वे नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। अभियान में संतोष राम, सुभाष यादव, संतोष कुमार चंद्रवंशी, पिंटू साव, संतोष गुप्ता, राजू यादव, रघु कुमार, राहुल यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.