कोडरमा, मार्च 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिवसीय इस महापर्व के अंतिम दिन व्रतियों ने जलाशयों में खड़े होकर भगवान भास्कर की विधिवत पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा वातावरण छठ गीतों और भक्ति भाव से सराबोर रहा, जिससे घाटों का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बन गया। प्रखंड के ऐतिहासिक शिवसागर तालाब सहित मथाडीह, नावाडीह, बेहराडीह, मसनोडीह और बगडो समेत विभिन्न घाटों पर सैकड़ों की संख्या में व्रती एकत्र हुए। शिवसागर तालाब पर विशेष रूप से भारी भीड़ देखी गई, जहां भक्ति गीतों की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.