कोडरमा, मार्च 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर श्री राम जन्मोत्सव महा अखाड़ा समिति, डोमचांच के तत्वावधान में बालिका उच्च विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुजीत कुमार का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में प्रेमांशु कुमार तथा सचिव पद पर राजेंद्र मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में बिट्टू मोदी को चुना गया। संरक्षक मंडल में रामधन यादव, सत्यनारायण यादव, उमेश वर्मा, आदर्श कुमार पंकज, सुरेश कुमार, डॉ. दिलीप कुमार एवं रंजन कुमार को शामिल किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रामनवमी से पूर्व मंगलवार को भव्य मंगला जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही रामनवमी के दिन झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.