कोडरमा, मार्च 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगडो नीचे टोला में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पवन साव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान पवन साव अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजा खोला गया तो युवक को फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पवन साव बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.