कोडरमा, जून 20 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत डोमचांच सभागार में शुक्रवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने की। बैठक में नगर विकास, जनसुविधाओं और राजस्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि सांसद मद से निर्मित बहुउद्देशीय भवन में संचालित सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र के संचालन को और प्रभावी बनाने पर विचार किया गया। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सांस्कृतिक भवन बंदोबस्ती की चर्चा बैठक में हाल के दिनों में चर्चा में रहे सांस्कृतिक भवन बंदोबस्ती मामले पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बोर्ड ने...