कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत नागरिक सुविधा मद, सड़क परिवहन मद, नगरीय आधारभूत संरचना मद तथा 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने दोनों नगर पंचायतों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।नगर पंचायत डोमचांच की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मार्केट शेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, शिवसागर तालाब के सौंदर्यीकरण से संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.