कोडरमा, मई 15 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बिरजामु जंगल में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान करीब 500 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...