कोडरमा, मार्च 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के काराखुट गांव में बुधवार सुबह एक महिला द्वारा विषपान करने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.