कोडरमा, मार्च 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। महिला दिवस के अवसर पर ढाब के घटवारी टोला मैदान में ग्राम सभा में भागीदारी बढ़ाने तथा समाज में योगदान के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने (गिव टू गेन) विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्राम सभा में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही गीत-संगीत, खेल-कूद, वाद-विवाद और अन्य गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। स्थायी लोक अदालत के पूर्व सदस्य बलेश्वर राम ने सावित्रीबाई फुले सहित कई विदुषियों का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बेटियों और महिलाओं का समुचित विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन सलोनी कुमारी ने किया। कार्यक्रम को स...