कोडरमा, जनवरी 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह श्मशान घाट के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मसनोडीह निवासी मनोज मेहता के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज मेहता अपने घर से बाइक से डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेहराडीह श्मशान घाट के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे वहीं अचेत होकर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.