कोडरमा, मार्च 31 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चितरपुर मौजा में जमीन पर मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रेंच खुदवाकर सरकारी बोर्ड लगा दिया। यह कार्रवाई जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी कागजात के आधार पर खरीद-बिक्री के प्रयासों को रोकने के लिए की गई। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद-बिक्री करने और कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही थी। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश था। ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया और प्रशासन को सूचना देते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की थी।ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जमीन की घेराबंदी के लिए ट्रेंच बनवाया और सरकारी बोर्ड लगाकर इसे सरकारी नियंत्रण में ले लिया। इस दौरान संबंधित अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.