कोडरमा, मार्च 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में रविवार सुबह एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिजन थाना पहुंचे और आपसी समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन देकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए। आवेदन में बताया गया है कि आरोपी युवक पिछले लगभग छह महीनों से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.