डोमचांच में नवविवाहिता की मौत मामले में रोड जाम
कोडरमा, मई 31 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगडो (बरमसिया) गांव में नवविवाहिता का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले में ससुराल पक्ष के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को डोमचांच-कोडरमा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि मामला दर्ज होने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिसके विरोध में वे सड़क पर उतरने को मजबूर हुए।
पुलिस का प्रयास सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार पुलिस बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.