कोडरमा, अप्रैल 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच के नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने मंगलवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर नगर के समग्र विकास, जनसमस्याओं और लंबित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से होल्डिंग टैक्स को पूर्व व्यवस्था के अनुसार लागू करने की मांग रखी, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। नगर अध्यक्ष ने मंत्री को क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि कई मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए आवश्यक ...