डोमचांच में तालाब गहरीकरण में लापरवाही की बात कह काम रुकवाया
कोडरमा, मई 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सिमरिया गांव में सिंचाई विभाग द्वारा करीब 27 लाख रुपये की लागत से तालाब का गहरीकरण कराया जा रहा है। इसमें लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को काम बंद करा दिया है। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के आधे हिस्से में पूर्व में ही गहरीकरण कार्य कराया जा चुका था। उसी पुराने हिस्से को मशीन से हल्का साफ कर नए कार्य के रूप में दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक कार्य सही तरीके से और स्वीकृत मानक के अनुसार नहीं कराया जाएगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।मामले को लेकर सहदेव यादव, अमरीक यादव, संतोष यादव, बीरबल मेहता, नुनमन मेहता, भीम मेहता, प्रकाश यादव, दारिका यादव, रंजीत यादव, दिनेश प्रसाद यादव, सिकंदर यादव, बलदेव मेहता, गणेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.