डोमचांच में डीजे गाड़ी ने रोड किनारे बैठे तीन लोगों को कुचला, एक की मौत, दो घायल
कोडरमा, अप्रैल 28 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के बगरीडीह में सोमवार की रात तेज रफ्तार डीजे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों को अपने चपेट में ले लिया। इसमें एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राजेश पंडित के 12 वर्षीय पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है। वहीं 10 वर्षीय विकास कुमार और 75वर्षीय सोबरन पंडित गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव डीजे वाहन चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। चालक की लापरवाही से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकराते हुए वहां बैठे तीन लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चा राज कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.